Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, बिल्डर ने भोले भाले जनता को लूटने का कार्य किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सैक्टर -76 बीपीटीपी पार्क फ्लोर- 2 के निवासी इन दिनों बिल्डर की मनमानी से खासे परेशान हैं। यहाँ के निवासियों ने आज रविवार को सोसायटी में इकट्ठे होकर मीटिंग कर बिल्डर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। यहाँ के निवासियों ने कहा कि उनसे मेंटेनेंस शुल्क तो लिया जा रहा है। लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता है। बिल्डिंग का प्लास्टर जगह-जगह से उतर चूका है। ईंट और सरिया साफ़ तौर से दिख रहा है। मकानों के अंदर सीलन आ गई है। 
बीपीटीपी पार्क फ्लोर -2 के पूर्व प्रधान एडवोकेट आर.पी उनियाल का कहना है कि 2013 में हमें बिल्डर ने पोजेशन दिया था। केवल सात वर्षों में ही ये बिल्डिंग जर्जर हालत में पहुंच गई है। जगह-जगह से प्लास्टर उतर चूका है। मेंटेनेंस शुल्क तो ले रहें हैं लेकिन बिल्डिंग को मेंटेन नहीं कर रहे. लेकिन उस पैसे का बिल्डर कोई हिसाब-किताब नहीं देते हैं और हर बार मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा देते हैं। यहाँ के निवासी एस.पी सिंह का कहना है कि पहले यहाँ पर मेंटेनेंस शुल्क 2.10 रुपये प्रति वर्ग फुट था। लेकिन अब बिल्डर ने उसे बढ़ा दिया है और अब 3 रूपए  के साथ-साथ जीएसटी ले रहे हैं। जबकी इस में जीएसटी नहीं लगती है। मैन पवार भी कम कर दी गई है।
पहले जहाँ हमारी सोसायटी में 26 चौकीदार थे अब केवल 13 रह गए हैं। श्रीनिवास राव कि माने तो यहाँ पर दो बेडरूम फ्लैट से करीब 7 हजार और 3 बेडरूम फ्लैट से करीब 9 हजार रुपये हर तिमाही मेंटेनेंस शुल्क ले रहें हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर हमें जर्जर फ्लैट दिए गए हैं। यहाँ के निवासी संदीप का कहना है कि यहाँ पर सौर पैनल पिछले काफी समय से काम नहीं कर रहा है। लेकिन उसका भी चार्ज लिया जा रहा है। इस मामलेमें बीपीटीपी के स्टेट मैनेजर मनोज कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा की सैक्टर-76 बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है सब कुछ ठीक है वहाँ पर मेन्टेन्स का काम ठीक से हो रहा है बिल्डिंग की अच्छी पोजीशन में है। 

Related posts

फरीदाबाद: जो कुख्यात अपराधी जंगली और बिल्ला को पकड़वाएगा उसे 50 -50 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा- सीपी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रदुमन हत्याकांड से सहमें अभिभावकों ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में आज सुरक्षा में कोताही बरतनें पर जमकर बबाल काटा, हंगामा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: घोषित किए गए विभिन्न पदों के परिणामों के आधार पर सभी 2702 नव चयनित पटवारियों के दस्तावेजों की होगी जांच।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!