Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रदुमन हत्याकांड से सहमें अभिभावकों ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में आज सुरक्षा में कोताही बरतनें पर जमकर बबाल काटा, हंगामा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : गुरुग्राम के रेयान इंटरनेश्नल स्कूल में सात वर्षीय छात्र प्रदुमन हत्याकांड सहमें हुए सैकड़ों अभिभावकों  ने फरीदाबाद के रेयान इंटरनेश्नल स्कूल, सेक्टर -21 में सुरक्षा ब्यवस्था में कोताही बरतनें को लेकर आज  जम कर बबाल काटा। इस हंगामे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए और माहौल को शांत किया। इन दौरान अभिभावकों की जो भी मांगें थी उसको स्कूल प्रशासन ने मान लिया हैं।

रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज सुबह से ही  एक -एक करके सैकड़ों अभिभावक एकत्रित हो गए और जम कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अभिभावकों ने सुरक्षा ब्यवस्था का पूरा जायजा लिया। जिसमें स्कूल प्रशासन द्वारा काफी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया। अभिभावकों का कहना हैं कि स्कूल के अंदर जो भी स्टाफ मिले हैं उनमें से किसी ने   यूनिफार्म नहीं पहन रखा था और ना ही उनके पास स्कूल के आई कार्ड थे ऐसे में ही गुरुग्राम के रेयान  इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रदुमन की हत्या हुई थी।

उनका कहना हैं कि स्कूल के तक़रीबन जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे सभी के सभी कैमरे ख़राब थे। उन कैमरों को स्कूल प्रशासन ने दो -तीन दिन पूर्व में ही ठीक करवाया हैं ,इससे पहले स्कूल प्रशासन ने क्यों नहीं ठीक करवाया था। उनका कहना हैं कि स्कूल बसों के अंदर जितने भी ड्राईवर व कंडक्टर हैं उन सभी लोगों के पुलिस वेरिफिकेशन करवाना होगा। जिला प्रशासन के मौजूदगी में स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों की तक़रीबन बातें मान ली हैं जोकि बच्चों की सुरक्षा से जुडी हुई हैं जिसे जल्द ही दुरुस्त करा  लिया जाएगा। इस दौरान एनआईटी एसीपी शाकिर  हुसैन अपने दलबल के साथ अपना मोर्चा संभाला हुआ था के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी  सतेंद्र कौर व मनोज उपस्थित थी।

 

Related posts

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफिकेशन कराने के लिए किसी को पैसा न दें : एडीसी अपराजिता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की टीम ने आज गांव समयपुर व गौछी में विकसित की गई तीन अवैध कॉलोनी में की जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव और कौराली सीएचसी में लिया वैक्सीनेशन का जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x