अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने व किराए के कमरे में बंद करके के फरार होने वाले आरोपित प्रेमी को थाना उद्योग विहार गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को फर्रुखाबाद ,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित से मृतका अंगूरी प्रेग्नेंट हो गई थी, और वह बार- बार उससे खर्चों के लिए पैसा मांगती थी, से परेशान होकर उसने 31 -10 -1 -11-2025 को उसकी गला दबाकर सनसनीखेज हत्या कर दी, और कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद करके फरार हो गया था। इस मामले में थाना उद्योग विहार गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी केस में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04.11.2025 को थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को पुलिस कंट्रोल रूम, गुरुग्राम से एक सूचना गांव डूंडाहेड़ा के एक मकान से बदबू आ रही है व ताला लगा होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम सूचना में बताए गए स्थान (गांव डूंडाहेड़ा) पर पहुंची, जहां प्रथम तल पर बने एक कमरा के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था व पुलिस टीम द्वारा खिड़की से देखा तो कमरे के अन्दर एक महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल.व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि यह यही (घटनास्थल) किराए पर मकान लेकर परचून की दुकान चलाता है। दिनांक 04.11.2025 को इसी इमारत में किराए पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि कमरा नंबर-27 में रहने वाली महिला अंगूरी (उम्र-28 वर्ष) निवासी गांव सोड़ना, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के कमरे से बदबू आ रही है। सूचना पाकर वह कमरा नंबर-27 पर पहुंचा व खिड़की से देखा तो तख्त के नीचे पैर दिखाई दिए व ऐसा प्रतीत हो रहा की उस महिला की हत्या 04- 05 दिन पहले हुई हो। प्राप्त शिकायत पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले में 01 आरोपित को आज दिनांक 06.11.2025 को फर्रुखाबाद उत्तर-प्रदेश से काबू किया, काबू किए गए आरोपित का नाम अनुज (उम्र-30 वर्ष ) निवासी गांव सलीमपुर, जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) हैं।

आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक महिला अंगूरी पहले किसी निजी कंपनी में काम करती थी व उसकी (मृतका अंगूरी) शादी वर्ष-2023 में मुहम्मद सदरूदीन से हुई थी। कुछ समय बाद ही अंगूरी अपने पति से अलग रहने लगी व वर्ष-2024 में विशाल नाम के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। मृतका अंगूरी उपरोक्त आरोपित अनुज के साथ पिछले 2 साल से संपर्क में थी व आरोपित अनुज ऑटो रिक्शा चालक है तथा उसका मृतका अंगूरी के किराए के कमरे पर आना-जाना था, इसी दौरान आरोपित अनुज से मृतक महिला प्रेग्नेंट हो गई थी और मृतका प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले खर्चों के लिए आरोपित से बार-बार रुपए मांगती थी। मृतका द्वारा बार-बार रुपए मांगने से आरोपित अनुज परेशान था। दिनांक 31.10/01.11.2025 की रात को भी आरोपित अनुज व मृतक अंगूरी के के बीच रुपए को लेकर झगड़ा हुआ तो आरोपित ने उपरोक्त मृतका महिला अंगूरी को हाथों से गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

