Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग न्यूज़: मतदाताओं को 25 मई के दिन मॉल्स व रेस्टोरेंट में मिलेगा डिस्काऊंट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान में गुरुग्राम शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। शहर के मॉल्स में चलाई जा रही 90 स्क्रीनों पर 25 मई को वोट देकर पहुंचने वाले मतदाताओं को खाद्य पदार्थों में विशेष छूट मिलेगी। सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ व स्वीप अभियान के प्रभारी गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को जो भी मतदाता वोट डालने के बाद मॉल्स में फिल्म देखने जाएगा, उसे वहां के कुछ रेस्टोरेंट तथा दुकानों में विशेष छूट दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि वस्त्र निर्माता कंपनी एथन स्पोर्ट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को इस दिन के लिए कपड़ों पर तीस प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। ओम स्वीट्स पर जो मतदाता हाथ पर लगी नीली स्याही का निशान दिखाएगा,उसे दस प्रतिशत छूट दी जाएगी।

इसके अलावा फिल्म देखने के लिए मॉल्स में 90 स्क्रीनों पर फ्री पॉपकॉर्न और फूड बिल पर डिस्काउंट दिया जाएगा। स्विगी कंपनी ने अपने व्यंजनों पर मतदान करने वाले नागरिकों को पचास प्रतिशत डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है।गौरव सिंह ने बताया कि रैपीडो कंपनी अपनी सेवाओं पर मतदाताओं को बूथ तक फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी। इसी प्रकार ला फ्रीजी एन डी क्रस्ट की ओर से खाद्य व पेय पदार्थों पर बीस प्रतिशत छूट दी जाएगी। राघव डायग्रोस्टिक सेंटर पर मतदाताओं को 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। सेक्टर चार स्थित जिमखाना क्लब में दस प्रतिशत छूट मिलेगी और द रूबेन किचन में प्रत्येक ऑर्डर पर बीस प्रतिशत डिस्काउंट मतदाताओं को दिया जाएगा।

Related posts

गुरुग्राम :प्रॉपर्टी कारोबारी महेंद्र वर्मा की हत्या फेसबुक दोस्त ने की थी,क्राइम ब्रांच,सेक्टर -10 की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कृष्ण गडोली का नगर निगम गुरुग्राम का पार्षद बनने पर हुआ जोरदार स्वागत

Ajit Sinha

आईपीएस दीपक गहलावत ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x