Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसीबी की टीम ने जीएसटी विभाग के एटीओ सहित 3 लोगों को 5 लाख 20 हजार रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट । 



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सेक्टर-12 स्थित कार्यालय से जीएसटी विभाग के एटीओ भूषण, उनके चपरासी मनोज उर्फ़ फौजी व बिचौलिया चुन्नी लाल को पांच लाख 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। अभी इस प्रकरण में एसीबी के अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रही हैं। खबर के मुताबिक बीते दिनों जीएसटी विभाग के अधिकारीयों ने एक ट्रक को पकड़ा था , और उसे छोड़ने के एवज में पांच लाख 20 हजार रूपए की मांग की थी , जिसे आज शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत के पांच लाख 20 हजार रूपए देते हुए व पहले से जाल बिछाए बैठे एसीबी की टीम ने तीनों को एक साथ दबोच लिया।

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीबी की फरीदाबाद टीम ने आज आबकारी एवं कराधान विभाग के फरीदाबाद स्थित कार्यालय में तैनात ईटीओ भूषण कुमार, सेवादार मनोज तथा निजी व्यक्ति इंद्रजीत उर्फ चुन्नीलाल को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज कुमार को 5 लाख 20 हज़ार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपियों से कुल 10 लाख 84 हजार रुपए की राशि की रिकवरी की गई है।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी सेवादार मनोज द्वारा 6 लाख 80 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग निजी व्यक्ति इंद्रजीत के माध्यम से ईटीओ भूषण कुमार के कहने पर की जा रही है। भूषण कुमार द्वारा शिकायतकर्ता पर निजी वाहन में इलेक्ट्रिक मोटर को जब्त कर लगाए गए जुर्माने को कम करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस मामले में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। इस मामले में आरोपी सेवादार को निजी व्यक्ति इंद्रजीत से रिश्वत के रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपी मनोज कुमार के घर की तलाशी ली गई और वहां से 430000 की राशि बरामद की गई। इसके अलावा ईटीओ भूषण कुमार की निजी गाड़ी से 1 लाख 34 हज़ार रुपये की राशि बरामद की गई । इस प्रकार, इस मामले में आरोपियों से कुल 10 लाख 84 हज़ार रुपये की राशि की रिकवरी की गई।इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपियो के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

उम्र 23 वर्ष, संगीन मुकदमें 17 ,अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी।

Ajit Sinha

पहले शख्स की गला घोंट कर हत्या कर दी, हत्या हादसा लगे इसलिए उसकी लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने आज एक राशन डिपो में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x