Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फरीदाबाद के एक व्यापारी का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों के चंगुल से सजग नागरिक की सूझबूझ से पुलिस ने बचाई जान।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस की सक्रियता से हरियाणा, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के मुकेश कॉलोनी निवासी राजीव मित्तल जो कि एक व्यापारी हैं, को चार बदमाशों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह रात एक बजे अपने किसी परिचित को दिल्ली एयरपोर्ट से लेने जा रहे थे। अपहत व्यापारी राजीव मित्तल को पुलिस ने कैलाश हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए जहां उनकी हालात बिल्कुल ठीक बताई गई है। अब ग्रेटर नोएडा की पुलिस संबंधित थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा के देव केश भाटी पुत्र एडवोकेट अनिल भाटी निवासी साकीपुर की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता ने आज एक व्यापारी की जान ली गई।  जिसकी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी में स्कूटी सवार दो व्यक्तियों ने टक्कर मारकर उसे पिस्टल दिखाते हुए उसी की गाड़ी में किडनैप करके ग्रेटर नोएडा ले आए थे। उसके बाद गलगोटिया कॉलेज के पास गोल चक्कर पर डिवाइडर पर उन्होंने गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी चढ़ाने के बाद वहां से गुजर रहे देव केश भाटी ने जब सहायता के लिए गाड़ी के पास गए तो पाया कि उसमें एक व्यक्ति को हाथ और पैर बंधे हुए हालत में पड़ा हुआ है। उस व्यक्ति ने भी बच्चों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया तभी उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस को आते देख दोनों किडनैपर वहां से भागने में सफल हो गए। नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के हाथ पर खोलकर स्कॉर्पियो से निकाला जिस व्यक्ति का किडनैप किया गया था  उसे सकुशल बचा लिया गया हैं। पुलिस की माने तो अपहत व्यापारी का नाम राजीव मित्तल है जो मुकेश कॉलोनी , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद का रहने वाला है।   

Related posts

राहुल गांधी बोले- परिवार को डराया जा रहा, घर में बंद किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए दो आरोपित पकड़े गए, जिनके नाम तरुण और गिर्राज है।

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दोस्त से मिलने गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जाकर गुम होने वाली 15 वर्षीय लड़की बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x