

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान व बीजेपी नेता वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में सोमवार, देर शाम को ग्रीन फील्ड कॉलोनी, कम्युनिटी सेंटर में सीनियर सिटिज़न की एक विशेष बैठक बुलाई की, इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में सीनियर सिटिज़न लोग शामिल हुए। ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान व बीजेपी नेता वीरेंद्र भड़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 25 मई 2024 को 100 प्रतिशत वोटिंग करे , खुद भी वोट करे , और अपने बच्चों और रिश्तेदारों को वोटिंग के लिए प्रेरित करे , और राष्टहित में वोट करे।

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को वोटिंग करे और उन्हें भारी मतों से जीता कर सांसद बना दिल्ली भेजे। इस विशेष बैठक में ए.एस. मेहता , राजेश शर्मा, ओ पी वर्मा, महेंद्र मस्ताना , मास्टर राम चंद्र , बजरंग गोयल, योगेंद्र तंवर , एन के शर्मा , आर के तलवार , सुरेंद्र अरोड़ा , धर्मवीर राठी , कैलाश गढ़वाली , राजेश सलूजा , पन्ना लाल , नेहरू भाटिया , उषा अग्रवाल , रीता कालरा , संतोष आहूजा , आशा शर्मा व जूही कठऊ के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

