Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मालिक का सवा तीन लाख रुपया लेकर फरार हुए नौकर को पुलिस किया धर दबोचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मालिक का पैसा लेकर फरार हुए नौकर को खोड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 2 लाख 37 हजार 300 रुपये कैश बरामद किए गए  है। बाकी के रकम उसने खर्च कर दी। किराना की करोबार करने वाले दुकानदार के 3.25 लाख रुपये उसे ग्रोसरी का सामान लाने के लिए दिया था। जिसे लेकर ये फरार हो गया था। पुलिस की गिरफ्त में खड़ा प्रदीप कोरी हमीरपुर का निवासी है, सेक्टर-58 स्थित भाईजी मार्केट में ग्रोसरी की दुकान है। यहां पर पिछले 8-10 साल से प्रदीप कोरी काम करता था। दुकानदार को उस पर काफी भरोसा था। 

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-58 भाईजी मार्केट में हरिद्वारी लाल गुप्ता की ग्रोसरी की दुकान है। इसी दुकान पर प्रदीप पिछले 8 से 10 सालों से काम करता था। इससे पहले भी कई बार मॉल लाने के लिए गुप्ता ने कई बार प्रदीप को पैसे दिए लेकिन कही हेराफेरी नहीं की गई। इस बार वह पैसा लेकर फरार हो गया।रणविजय सिंह ने बताया कि गत 16 जुलाई को दुकानदार ने उसे 3.25 लाख रुपये देकर गाजियाबाद में दुकान से सामान लाने के लिए भेजा था।

इसके बाद वह दुकान पर नहीं पहुंचा. काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसे फोन किया। फोन बंद था। विश्वास पात्र होने की वजह से उसकी काफी तलाश की जिसके बाद पुलिस में शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे खोड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे 2.37 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। बाकी रकम आरोपी ने मौज-मस्ती में खर्च कर दी। पुलिस ने प्रदीप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related posts

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 6 अरेस्ट, 15 लाख की ई-सिगरेट बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने पलवल से 20 20 हजार के तीन ईनामी व वांटेड बदमाशों को किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x