Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अवहेलना पर वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित तीन रेस्टोरेंटों पर लगाया जुर्माना : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिला में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा निर्माण स्थलों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर धूल एवं प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत बीती रात प्रसाशन द्वारा गठित टीम ने जिला में स्थित आरएमसी प्लांटों तथा वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंटों में अवैध ईंधन के उपयोग की जांच की। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन रेस्टोरेंटों पर जुर्माना लगाया गया।उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके तहत 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाली सभी निर्माण साइटों का धूल नियंत्रण पोर्टल (डस्ट पोर्टल) पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। निर्माण एजेंसियों एवं साइट संचालकों को पंजीकरण के साथ धूल नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशानुसार 20 नवंबर 2026 तक जिला में सभी प्रकार के निर्माण एवं तोड़फोड़ कार्यों पर प्रतिबंध लागू है। प्रशासन द्वारा इन आदेशों की पालना के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों, उद्योग संचालकों एवं आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधों का पालन करते हुए वायु प्रदूषण नियंत्रण में सक्रिय सहयोग दें, ताकि जिला की वायु गुणवत्ता में सुधार कर नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने अवैध पानी, सीवर जुड़े कनेक्शनों को काटने के दिए आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (बड़खल) पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई कैब लूट के मामलें में एक आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया, कैब बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में दीपावली के बाद जहरीले धुएं से कैसे बचे, जानने के लिए डॉ. अंशुल मित्तल को सुने वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x