Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो आदतन अपराधियों ताहिरा और साहिल उर्फ़ लुक्का के अवैध सम्पतियों पर पुलिस प्रशासन, गुरुग्राम का चला बुलडोजर-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दो आदतन अपराधियों की अवैध सम्पतियों पर पुलिस प्रशासन, गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को डीटीपी एनफोर्समेंट , गुरुग्राम की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। नशीला पदार्थ का धंधा करने वाली एक महिला, जिसका नाम ताहिरा पत्नी इरशाद निवासी वार्ड नंबर -12 ,जावेद कॉलोनी, सोहना , गुरुग्राम हैं। आरोपित ताहिरा द्वारा जावेद कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गई सम्पतियों को पुलिस प्रशासन ने एक बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया है। ताहिरा के खिलाफ कई मुकदमे थाना शहर सोहना , गुरुग्राम में दर्ज है। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र में एक और अपराधी साहिल उर्फ़ लुक्का निवासी वार्ड नंबर -12 नट कॉलोनी, सोहना , गुरुग्राम की भी अवैध सम्पतियों को बुलडोजर की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यह आरोपित चोरी के कई मामलों में शामिल रहा हैं।

Related posts

लूट के इरादे फैक्ट्री में घुसे बदमाश ने पकड़े जाने पर सुरक्षा कर्मी को गोली मार कर की हत्या,आरोपित हुआ फरार-पढ़ें  

Ajit Sinha

सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी से ट्रेडिंग के नाम पर ₹49.28 लाख की ठगी करने वाले पांच आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 1 आरोपित को दोषी करार देते हुए सुनाई 20 वर्ष कैद, व 40 हजार रूपए जुर्माने की सजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x