अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरवसम्मेलन को संबोधित किया और गुरु नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह जी और चार साहिबजादों के त्याग को नमन करते हुए देश कोविकसित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 1984 के सिख नरसंहार, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, वीर बाल दिवस, नागरिकता संशोधन कानून और हेमकुंड साहिब रोप-वे परियोजना का उल्लेख किया। नवीन ने नशामुक्त युवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए पंजाब औरउत्तराखंड के विकास को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट सहित पंजाबी और सिख बिरादरी केसदस्यगण और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

नितिन नवीन ने कहा कि मैं पटना साहिब की धरती सेआया हूं। पटना मेरा घर और कर्मभूमि है। उस पवित्र स्थान से आकर मैं सभी का प्रणामऔर अभिनंदन करता हूं। एक-एक सिख समाज के व्यक्ति के मन में पटना साहिब का बड़ामहत्त्व है, जहां गुरु गोविंद सिंह जी का वह पवित्र स्थान सभी कोऊर्जा, ताकत और दिशा देता है कि देश और अपनी मिट्टी के लिएकुछ कर गुजरें। मैं गुरु नानक देव जी की नानकमत्ता साहिब की पावन धरती को नमन करताहूं और काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज, खटीमा, गदरपुर और जसपुरयानी पूरी तराई से आए पंजाबी और सिख भाइयों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मैं गुरुनानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी और चार साहिबजादों के त्याग और बलिदान कोकोटि-कोटि नमन करता हूं। आज दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी की पावन धरती से सभीमिलकर देश और भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। जिस नानकमत्ता साहिब की धरती परआज सभी खड़े हैं, वह कोई सामान्य भूमि नहीं है। आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व तीसरी उदासी के समय गुरु नानक देव जीस्वयं यहां पधारे थे और सत्य का दीपक जलाया था। मैं गुरु के चरण पड़ने से बदली इसपवित्र भूमि और 500 वर्ष पुराने उस वृक्ष को नमन करता हूं, जो गुरु हरगोविंद सिंह साहिब जी के समय की गवाही देरहा है। मैं उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित तीनों पवित्र धामों – हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब को भी शीश झुकाकर नमनकरता हूं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1947 के विभाजन की पीड़ा के समय तराई का एक-एक परिवार अपनेपुरखों की निशानियों को छोड़कर यहां आकर बसा और आज यही उधम सिंह नगर उत्तराखंड काअन्न भंडार कहलाता है। 1960 में पंतनगर में पहला कृषि विश्वविद्यालय स्थापित हुआ,जहां हरित क्रांति की नींव पड़ी। मैं शहीद उधम सिंहजी के नाम पर बने इस जिले और तराई के निर्माण में सिख भाइयों के योगदान को नमनकरता हूं। 1984 के सिख नरसंहार की पीड़ा के समय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था, “कलेजे में कटार गड़ गई, दूध में दरार पड़ गई।” तीन दशकों तक दोषियों को सजा नहीं मिली, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में एसआईटी का गठन किया। 1984 में निर्दोष सिख भाइयों के खिलाफ किए गए अमानवीय पाप को न देश कभी भूलेगाऔर न भारतीय जनता पार्टी कभी माफ करेगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए निर्णयों में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का भी ऐतिहासिक निर्णयलिया गया, जहां गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे। 72 वर्षों तक श्रद्धालु जिसे दूरबीन से देखते थे, उस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 नवंबर 2019 को करतारपुरसाहिब कॉरिडोर खोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया, जिससे 6 वर्ष के बाबा जोरावर सिंह और 9 वर्ष के बाबा फतेह सिंह के बलिदान को देशभर में उचितसम्मान मिला। नवीन ने कहा कि जब अफगानिस्तान में सिख समाज परसंकट आया, तब केंद्र सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी रही।नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेआजादी के समय किए गए वादों को पूरा किया। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आएहिंदू-सिख भाइयों को शरणार्थी नहीं, बल्कि संतानमानकर गले लगाया गया। हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार ने2700 करोड़ रुपये की लागत से रोप-वे परियोजना शुरू की है, जिससे अब केवल 45 मिनट में दर्शन किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारासमाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के प्रयास सराहनीय हैं। पंजाब में युवाओं मेंफैल रही नशे की लत सिख समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिस प्रकार देश से नक्सलवादको समाप्त किया गया, उसी प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औरकेंद्र सरकार ने देश तथा पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प लिया है। मैं सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को शुरू किए गए ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने का आह्वान करता हूं। मैं मुख्यमंत्री श्रीपुष्कर सिंह धामी से भी इस अभियान को उत्तराखंड के युवाओं के बीच पूरी ताकत सेचलाने का आग्रह करता हूं।नितिन नवीन ने कहा कि मैं देश की आजादी औरसीमाओं की सुरक्षा के लिए सिख समाज द्वारा दी गई कुर्बानियों को नमन करता हूं।आजादी के बाद पंजाब और सिख समाज को विकास के पटल पर जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह अब मिलेगा। हमारे पटना साहिब में भी जिस प्रकारसिख समाज एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर और भाईचारे के साथ आगे बढ़ता है, उससे सभी समाज को सीख लेने की आवश्यकता है। आज आप सभीके बीच आकर मैं अपने आप को धन्य मान रहा हूं। आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश को आगेबढ़ाने और 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो सपना देखा है, उसमें जुड़ें। हम सब मिलकर विकसित भारत बनाने के इससंकल्प को पूरा करेंगे और आने वाले समय में भारत के विकास में पंजाब और उत्तराखंडका विकास भी जुड़ेगा। आज गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती भी है और उन्हें नमन करने कामौका मिला। मैंने आज सुबह उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और प्रणाम किया। मैंउत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उनकी पूरी टीम का आभारव्यक्त करता हूं कि उन्होंने आज मुझे समाज के साथ बैठने का मौका दिया। मैं पटनासाहिब तथा गुरु गोविंद सिंह जी से प्रार्थना करता हूं कि वे उन पर और सभीदेशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

