Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा, भाजपा जा रही और कांग्रेस आ रही है- लाइव वीडियो देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के धार और इंदौर में जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं में जनता के उमड़े हुजूम के बीच प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, लेकिन 22 भी पूरी नहीं की। मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, कल जो वीडियो सामने आया, उसमें केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे सैकड़ों करोड़ के लेन-देन की बात कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कमीशनखोरी पर चलती है। हर जगह घोटाला है। भाजपा सरकार में पटवारी भर्ती घोटाला, भर्ती परीक्षा घोटाला, बिजली घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला, व्यापम घोटाला समेत अन्य घोटाले हुए।

महंगाई के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा दी। आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पहले टमाटर का दाम बढ़ा, अब प्याज का दाम बढ़ गया। कांग्रेस सरकार थी, तब मोदी कहते थे देखेंगे सचिन सेंचुरी मारेगा या प्याज। अब वह पूछती हैं कि विराट की सेंचुरी हो गई, प्याज की भी हो गई, मोदी जी सरकार आपकी है, आप क्या बोलते हो? विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं को न रोजगार मिल रहा है, न ही उद्योग लग रहे हैं। मध्य प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है। देश में 45 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी है। हर स्तर पर सरकारी पद खाली पड़े हैं। 18 सालों से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो ये पद भरे क्यों नहीं गए? उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। मध्य प्रदेश में हर रोज 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। मध्य प्रदेश में चुनी हुई कांग्रेस सरकार को रिश्वत देकर गिरा दिया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार देश की संपत्ति जनता से छीनकर बड़े-बड़े उद्योग पतियों को दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता का पैसा वापस उनकी जेब में डाली रही है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे काम किए हैं, लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आई है। जिन सरकारी उद्योगों से युवाओं को रोजगार मिलता था, वह मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दिए। अडानी मोदी सरकार की मदद से एक दिन में 1,600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में केवल 27 रु कमा रहा है। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1,500 रु मिलेंगे। किसानों का कर्ज माफ होगा। 100 यूनिट बिजली मिल माफ, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ  होगा। पुरानी पेंशन लागू होगी। 500 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा। दो लाख खाली सरकारी पद भरे जाएंगे। स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। युवाओं को तीन हजार रु बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट होगी। 25 लाख रु तक का बीमा मिलेगा। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जाति जनगणना की जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण पास हुआ, मगर बाद में पता चला कि दस सालों तक महिला आरक्षण लागू नहीं होगा। जातिगत जनगणना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जाति जनगणना से पता चलेगा कि देश और प्रदेश में कितने दलित, आदिवासी और ओबीसी हैं। जब सरकार के पास यह जानकारी ही नहीं होगी, तो वह लोगों की भागीदारी कैसे तय कर पाएगी। लेकिन जब भी कांग्रेस कहती है कि जाति जनगणना करवाइए, तो मोदी सरकार चुप हो जाती है।  इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीवर लाइन बिछाने, एसटीपी और एसपीएस के निर्माण की परियोजना को दी मंजूरी

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल की जनता ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को जो मुख्य विपक्ष की जिम्मेवारी दी है-जे पी नडडा

Ajit Sinha

नमकीन व्यापारी जितेंद्र हत्याकांड के मामले में आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x