Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घर में अकेली महिला की चेहरे और सिर पर वार कर की हत्या, पुलिस को किसी करीबी पर शक।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:कोतवाली सेक्टर- 63 क्षेत्र में स्थित छिजारसी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए दो टीमें बना दी गई है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। छिजारसी गांव के इसी घर मूलरूप से परिवार अयोध्या का रहने वाले अवधेश शुक्ला अपनी पत्नी नीलम शुक्ला और तीन बच्चों के साथ रहते है। मृतका महिला का भाई अमरनाथ पांडे ने बताया कि आज जब अवधेश शुक्ला फैक्ट्री गए थे और बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात हमलावर ने घर में घुस कर नीलम की हत्या कर दी।

डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि नीलम के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें के निशान है। नीलम की हत्या का मकसद लूट या चोरी नहीं था। घर के किसी सामान को हाथ नहीं लगाया गया है, जो सामान जैसा था वैसा ही है। मालूम पड़ता है कि किसी करीबी का हाथ है। महिला हत्या आरोपी को जानती थी। ऐसे में पहले वह घर में गया।

इसके बाद आराम से घटना को अंजाम दिया। डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया कि इस हत्या के जांच के लिए दो टीमें बना दी गई है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम भी गई थी। उसने वहां से साक्ष्य जुटाए है। वहीं मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है अन्य सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और पद्म भूषण राम सुतार के घर में हुई चोरी का खुलासा,22 लाख 65 हज़ार नगद बरामद, दो अरेस्ट 

Ajit Sinha

सी.टी.ई. सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

संगठित अपराध, नशा तस्करी, आतंकवाद सहित अन्य आपराधिक चुनौतियों से निपटने को लेकर 31 जनवरी को पंचकूला में उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x