Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हवाबाजी में फायरिंग करने वाले निकले वाहन चोर, 4 गिरफ्तार, 9 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दिनांक 30 नवंबर को पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद  में हवाई फायर करने मामले में क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने आज शनिवार को 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए  अपराधियों के नाम आसिफ,अजय , विशाल और करण हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चोरी के 9 वाहन बरामद किए है, जिसमें 1 देशी कट्टा व 1 कारतूस, चोरी की 7 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी है। यह सभी के सभी आरोपित पुलिस हत्थे उस वक़्त चढ़े,जब शिकायतकर्ता के सामने हवा बाजी में दो फायरिंग की , और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 30 नवंबर की रात को वह बाजार से अपने घर की तरफ आ रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां खडे कुछ लड़कों ने हवाबाजी के लिए दो हवाई फायर कर दिए और किसी को ना बताने की धमकी देकर मौका से भाग गए। जिस संबंध में थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  

उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 9 दिसंबर को आसिफ (25) निवासी  पर्वतीय कॉलोनी को गिरफ्तार का 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है तथा अजय (24), विशाल (23) व करण (20) निवासी  पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि 30 नवंबर की रात को आरोपित आसिफ ने अपने अन्य साथी अजय, विशाल व करन के साथ पर्वतीय कॉलोनी में हवा बाजी के लिए  फायरिंग की थी। आसिफ से 1 देसी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गहनता से पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपित वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। जिनसे थाना मुजेसर के 2, थाना शहर बल्लभगढ़, सेक्टर 8 सेंट्रल, सारन, पल्ला व आदर्श नगर के एक-एक वाहन चोरी के मामले का खुलासा हुआ है तथा चोरी की 7 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी बरामद की गई है।आसिफ पर पूर्व में 30 व अजय पर 20 मामले दर्ज है वहीं विशाल व करण का भी अपराधिक रिकॉर्ड है।  जिनके  न्यायालय से जेल भेजने के आदेश प्राप्त हुए है।

Related posts

यूपीएससी पास नहीं कर पाई, तो फर्जी आईएएस,आइपीएस बन गई जोयाखान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सास को गोली मारने वाले दामाद को थाना सारन पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ओमैक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 15 कुण्डीये यज्ञ महोत्सव।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x