Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉलेज पार्क थाना पुलिस  और अर्टिगा कार में सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल होने वाली आर्टिका गाड़ी बरामद की गई है। बदमाश गोवध के मामले में थाना नॉलेज पार्क वांछित चल रहा था उसके ऊपर 25 हज़ार का नाम घोषित था।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शाहिद पुत्र खुर्शीद निवासी ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है । एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि शाहिद एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो गौ हत्या के अपराध में थाना नॉलेज पार्क से वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम घोषित है। एडीसीपी ने बताया कि नॉलेज थाना पर पुलिस सेक्टर 148 पुस्ता के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्टिगा गाड़ी पर सवार एक व्यक्ति को रोकने का इशारा किया जो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने पीछा किया तो अपने आप को गिरता देख कार सवार ने कार से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसकी पहचान साजिद शाहिद के रूप में हुई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है

Related posts

बीती रात कुरुक्षेत्र जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, संबंधित थाने की पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सहित 3 लोगो को अरेस्ट ,5 इंजेक्शन बरामद। 

Ajit Sinha

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर विवेक 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x