Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विवाहिता ने अपनी ढाई साल की बेटी की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल की एक सोसायटी में घरेलू क्लेश के कारण एक विवाहिता ने अपनी ढाई साल की बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति फरार बताया जा रहा  है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

समाज में रिश्तों का तानाबाना तेजी से बिखर रहा है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मिठास और विश्वास कम हुआ है। उसके जगह तनाव के कारण घरेलू कलह ने ले ली है। ऐसी एक वारदात थाना फेज-2 स्थित भंगेल की हिमालयन सोसाइटी में एक विवाहिता ने घरेलू क्लेश से तंग आ कर पहले अपने ढाई साल की बेटी को जहर खिला कर मार डाला और फिर फिर फांसी का फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाले शिवम चौहान का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी ढाई साल की बेटी थी। डीसीपी ने बताया कि दो दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसके बाद गुरुवार की रात को भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद शिवम घर से कहीं चला गया। घरेलु कलह से आहत शिवम की पत्नी ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीसीपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: 12 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ तीन लड़कियों को पीएस मोहन नगर, दिल्ली की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

डीसीपी लोकेंद्र सिंह को सुनिए इस खबर में प्रकाशित वीडियो में,मोबाइल फोन चोरी, गुम होने पर क्या करना हैं, 20 फोन लौटाए ।     

Ajit Sinha

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाएं समेत 5 लोगों की मौत, सडक के किनारे खराब खडे ट्रक में घुसी वैगनआर कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x