Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली; वीरवार को भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया गया। रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।रतन टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।श्मशान घाट पर मौजूद एक पुजारी ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दक्षिण मुंबई के कोलाबा में दिवंगत उद्योगपति के बंगले में तीन दिनों तक अनुष्ठान किए जाएंगे।

Related posts

नई दिल्ली:यूरोपीय शहरों की तरह होंगी दिल्ली की 500 किलो मीटर सड़कें

Ajit Sinha

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश चेयरपर्सन और प्रदेश को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x