Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 30 किलो अफीम, 53200 प्रति बंधित गोलियां और 8 लाख रूपए नगद बरामद किया हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत करनाल और सिरसा जिलों से अलग-अलग घटनाओं में 30 किलो 340 ग्राम अफीम, प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली आरोपितों  नशीली गोलियां और 384 बोतल देशी शराब बरामद की हैं। इस सिलसिले में पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है।
         
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना में करनाल के गांव अंधेडा के पास चैकिंग के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने एक ट्रक को रोक कर वाहन की तलाशी ली तो उसमें 30 किलो 340 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन से 8 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि आरोपित  अफीम को सस्ती दरों पर गुवाहटी (असम) से खरीदकर लाते थे और उसे महंगे दामों पर दूसरे राज्यों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजाब के जिला पटियाला के निवासी दर्शन सिंह और देवेंद्र सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई।

एक अन्य कार्रवाई में, सिरसा में एंटी नारकोटिक सेल की टीम गश्त व चैकिंग के दौरान बड़ागुढा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल रेहड़ी के पास खड़े लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर मौका से भागने की कोशिश की तो शक होने पर पुलिस ने तीन लोगों को मौका से काबू कर लिया जबकि एक व्यक्ति मौका से अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गया। उन्होने बताया कि शक के आधार पर मोटरसाइकिल रेहड़ी व पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 53 हजार 200 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 384 बोतल देशी शराब बरामद हुई। इस मामलों में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।  

Related posts

फरीदाबाद: हरेंद्र ने मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ किया तो उसने पत्थर से मार -मार कर उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र के मौत के मामले में युवती को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनियों के नकली वाशिंग पाउडर, चायपत्ती, आटा, विम्बार इत्यादि सामानों सहित एक शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!