Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध संबंध का हुआ खूनी अंत, हैवान बने प्रेमी ने महिला को गला घोटकर मौत के घाट उतारा, मासूम बना गवाह, पकड़ा गया- वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा के छिजारसी से गांव में हुई विवाहिता महिला की हत्या का कोतवाली 63 पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है.  महिला का प्रेमी उस पर पति और बच्चे छोड़कर,  उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था. जिसका विरोध करने पर उसने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। यह हत्या महिला के 4 साल की मासूम बेटाके सामने की गई जिसने काउंसलिंग के समय पुलिस को बताया कि उसकी मां के साथ क्या हुआ था। 
पुलिस की गिरफ्त में खड़े प्रदीप कुमार को गढ़ी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। प्रदीप को विवाहिता शिल्पी की हत्या का आरोप है। अजय की मृत पत्नी शिल्पी के साथ प्रदीप के 3 साल से अवैध संबंध थे और वह लगातार शिल्पी पर अजय और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था,  जिसके लिए शिल्पी राजी नहीं थी। डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 11 तारीख को प्रदीप अजय के घर आया था और उसके काम पर चले जाने के बाद उसने शिल्पी पर  एक बार फिर बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए कहा,जिसके लिए शिल्पी राजी नहीं हुई. इस बात पर हुए विवाद के बाद दोनों में मारपीट हुई,  इसी दौरान उसने गुस्से में आकर शिल्पी की गला घोटकर हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि जिस समय प्रदीप और शिल्पी के बीच  झगड़ा हुआ उस समय शिल्पी का 4 साल का बेटा कमरे में सो रहा था. झगड़े के शोर से वह जाग गया और उसकी आंखों के सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई। काउंसलिंग के दौरान 4 वर्ष के बच्चे ने रोते हुए आंखों देखी घटना पुलिस को बताई। पुलिस आरोपी प्रदीप को लोकल इंटेलिजेंस के सहारे गिरफ्तार करने में सफल रही। 

Related posts

सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड को फॉलो किया तो नाबालिक दोस्त की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी, 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने पांच मासूम बच्चों को परिजन को तलाश को पहुंचाया घर,लौटाई खुशियां।

Ajit Sinha

सपनों का आशियाना बनाने के लिए पाई-पाई जोड़कर बिल्डर सौंपा, अभी तक नहीं मिला आशियाना,किया प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x