Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने विधासभा चुनाव के मद्देनजर आज 9 एचसीएस अधिकारीयों के तबादले किए हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सहकारी चीनी मिल, महम की प्रबन्ध निदेशक गायत्री अहलावत को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा फतेहाबाद का नगराधीश लगाया है। काडा के प्रशासक और हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ सलंग्न अधिकारी जगदीप ढांडा को अम्बाला का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव लगाया है। फरीदाबाद  नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह को बल्लभगढ़ नगरनिगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।



नारनौंद के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) सुरेन्द्र सिंह-2 को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा रोडवेज हिसार का महाप्रबन्धक लगाया गया है। हरियाणा रोडवेज हिसार के महाप्रबन्धक वेद प्रकाश को हिसार, एचएसवीपी का सम्पदा अधिकारी लगाया गया है। पुन्हाना के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) और सहकारी चीनी मिल पलवल के प्रबन्ध निदेशक जितेन्द्र कुमार-3 को पलवल का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) और सहकारी चीनी मिल पलवल के प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है। फतेहाबाद के नगराधीश जयबीर यादव को सिरसा का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा निगरानी एवं समन्वय विभाग के उप-सचिव भूपेन्द्र सिंह को फरीदाबाद जिला परिषद और डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पलवल के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) जितेन्द्र कुमार-4 को पुन्हाना का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज गांव मंझावली में यमुना नदी के ऊपर पुल के निर्माण कार्य शुरू होने पर हवन, भंडारे का किया आयोजन।

Ajit Sinha

हरियाणा पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बड़ी मीटिंग,केजरीवाल से हरियाणा में आने के लिए समय मांगा: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निगम, नगरपरिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!