Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने जो कर्मचारीगण 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, की सेवाओं को एक महीने की अवधि के लिए बढ़ा दी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वर्तमान में उत्पन्न कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न विभागों में कार्यरत ए, बी, सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों , जो 31 मार्च, 2020 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, की सेवाओं को एक महीने की अवधि के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, हरियाणा पुलिस, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, शहरी निकाय निकाय विभाग (जिनमें सभी नगर निकाय शामिल हैं), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और विकास एवं पंचायत विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं को एक महीने के लिए बढ़ाया जाएगा।       
प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव,  गृह (पुलिस) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव को इस निर्णय को तुरंत लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी कर्मचारी अपनी सेवाओं के संबंध में अनिच्छा व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र होगा और सक्षम अधिकारी कर्मचारी की इच्छा को स्वीकार कर सकता है।

Related posts

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर की मौजूदगी में टोहाना नगर परिषद के चेयरमैन समेत 14 नवनिर्वाचित पार्षद हुए बीजेपी में शामिल

Ajit Sinha

प्रदेश में चार लाख पन्ना प्रमुखों का टारगेट पूरा करने के नजदीक भाजपा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!