Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

ओलंपिक खेलों के बाद अब राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाकर हरियाणा का बढ़ाया मान-सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक व पैरालंपिक-2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने पर आज राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के 12 खिलाड़ियों और 4 प्रशिक्षकों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य लाईफ टाइम अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है।

नीरज चोपड़ा,मनीष नरवाल,  रवि कुमार दहिया व  सुमीत कुमार को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ मिला है। योगेश कथूनिया,सुरेंद्र पालड, सिंहराज अधाना, सुमित कुमार, दीपक पूनिया, हरविंदर सिंह, सुश्री मोनिका मलिक और संदीप को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। खिलाड़ियों और उनके खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में उनके प्रशिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। राज्य के खेल प्रशिक्षकों  सरकार तलवार व  असन कुमार को द्रोणाचार्य लाईफ टाइम अवार्ड और श्रीमती प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवार्ड मिला है। इसके साथ ही हरियाणा के 88 वर्षीय पहलवान  सज्जन सिंह को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है।

इन सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ने समस्त हरियाणा वासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली सबसे अधिक इनामी राशि को लेकर हरियाणा की खेल नीति की देश में ही नहीं विदेशों में भी सराहना होती रही है। अन्य प्रांत भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने के लिए हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। हरियाणा सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है और आज राज्य के इतने अधिक खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मिले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 हरियाणा सरकार के राज्य को खेल हब बनाने के प्रयासों को चरितार्थ कर रहे हैं।

Related posts

करनाल जिले का सिरसी गांव हरियाणा का पहला गांव होगा जो  लाल डोरे से मुक्त होगा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विधिविरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 पर विपक्ष का रवैया अलोकतांत्रिक – सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा में अब प्राइवेट स्कूल खोलने व अपग्रेड करने के लिए अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x