Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा, स्टंट करते हुए रील बनाना भारी पड़ा, कटा 33 हजार का चालान-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर छा जाने का यह कैसा जुनून है, जिसे ना तो कानून का खौफ है ना जुर्माने की फिक्र… उस पर भी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अगर सत्तारूढ़ पार्टी का झंडा लगा हो, तो किस बात का डर। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इन बिगड़ैल युवकों को कानून का पाठ भी पढ़ाया और जुर्माना भी किया है।

फॉर्च्यूनर गाड़ी से सड़कों पर स्टंट कर रहे तीन लड़कों का यह वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर- 126 का है. फॉर्च्यूनर गाड़ी पर एक युवक गाड़ी की बोनट पर बैठा है, जबकि दो युवक खिड़कियों से लटक कर रील बना रहे हैं। इन्हें ना तो कानून की फिक्र है ना ही लोगों के जान माल का खतरा। स्टंट का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की और नियमानुसार 33 हजार का चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किया है।

Related posts

बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली लड़की समेत चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

नेशनल हेराल्ड मामले में BJP की साजिश के खिलाफ पूरे देश और कांग्रेसजनों में आक्रोश है- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया को सुने वीडियो

Ajit Sinha

ईंट से कुचल कर शख्स की हत्या, पुरानी तहसील कार्यालय की बिल्डिंग की छत पर मिला शव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x