Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मंगेतर फोन पर किसी और से बात करती थी जो उसे पसंद नहीं था, इसलिए उसकी हत्या करके, वह फरार हो गया-गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पूर्वी दिल्ली: फर्श बाजार थाना क्षेत्र में मंगेतर की हत्या कर फरार होने वाले आरोपित को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपित सुल्तान विश्वास नगर गली नंबर- 10 में किराए के कमरे में रहता है और वहीं ई कामर्स डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है। मृतका शमा न्यू संजय अमर कालोनी में रहती थी। वह एक सलून में काम करती थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबर के अनुसार कल रविवार शाम लगभग पौने पांच बजे फोन विश्वास नगर गली नंबर 10 में एक मकान में कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में बैग रखे होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तुरंत फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर बैग की तलाशी ली तो उसमें एक 23 वर्षीय लड़की का शव मिला। महिला का गला घोंटकर उसे मारा गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि सुल्तान और शमा की शादी होने वाली थी, लेकिन उसको शमा के किसी और से बात करने से नाराजगी थी। हत्या वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपित ने आपा खो दिया और शमा का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पॉलिथीन में लपेटकर एक कट्टे में रखकर खुद फरार हो गया। जिस कमरे से शमा का शव मिला, उसे सुल्तान ने किराए पर लिया हुआ था। आरोपित के स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज भी कराई थी।

Related posts

महिला कांग्रेस ने उठाई मांग- गैस की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इस्तीफा हो।

Ajit Sinha

चुनाव के इस पर्व में प्रदेश का गर्व बढ़ाने के लिए मताधिकार में भागीदार बनें फरीदाबाद : प्रणव सुरमा

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: पूर्व विधायक अजय राय को बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x