Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय

संसद की सुरक्षा में हुई बहुत बड़ी चूक; आज संसद भवन में कूदे दो लड़के, सांसदों ने पकड़कर लड़कों की जमकर पिटाई -देखें वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: आज सुबह संसद भवन में बड़ी सुरक्षा में चूक होने की सनसनीखेज खबर आई हैं। आज जब संसद चल रही थी, और सभी राजनितिक पार्टियों के सांसद गण मौजूद थे। इस दौरान “दर्शक दीर्धा” से दो लड़के संसद भवन में घुस गए ,और संसद पटल के करीब कूदते हुए आगे बढ़ रहे थे , इस दौरान सांसद लोग उसे घेर लिया , और लड़कों ने अपने आप को घिरते हुए पाकर अपने जूते से पीले रंग की कैमिकल को फेका जिसके बाद संसद भवन में पीले रंग की धुआँ फ़ैल गई, और संसद भवन में नारेबाजी शुरू कर दी , और सांसदों ने दोनों लड़कों की जमकर पिटाई कर दी, और दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान ये भी पता चला हैं कि संसद भवन के बाहर भी दो लोग नारेबाजी कर रहे थे , इसमें एक लड़की जिसका नाम नीलम हैं जोकि हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। इस प्रकरण में कुल 6 लोग शामिल हैं। इसमें से पुलिस ने 4 आरोपितों को अरेस्ट कर चुकी हैं , अन्य की तलाश पुलिस कर रही हैं। इसमें एक आरोपित का नाम सागर शर्मा और मनोरंजन हैं। खबर के मुताबिक आज ही के दिन 13 दिसंबर-2001 को संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था।

लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है, ”आज जो घटना हुई वह हम सभी के लिए चिंता का विषय है एंव  गंभीर भी है…उच्च स्तरीय जांच की जा रही है एंव  उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. व्यापक समीक्षा की जाएगी” सदन में सुरक्षा को लेकर किया गया… सदन कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित किया जाता है…

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने की लाखों की चोरी, वारदात लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद -देखें फुटेज।

Ajit Sinha

आईआरएस अधिकारी की बेटी की पूर्व नौकर ने की मोबाइल चार्जर के केवल से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

रेस्टोरेंट में तलाक से पहले ब्रेकअप पार्टी के लिए पहुंचे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी पर चाकू से वार घायल कर दिया, गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x