Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते निजी व्यक्ति रंगे हाथों अरेस्ट, डीएफएससी इंस्पेक्टर और हारट्रोन का जूनियर प्रोग्रामर भी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार/फतेहाबाद: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद जिले के रतिया में एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में 3  आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों  में डीएफएससी विभाग, रतिया में तैनात इंस्पेक्टर यादविन्द्र सिंह, हारट्रोन में तैनात जूनियर प्रोग्रामर रविंदर कुमार तथा निजी व्यक्ति शेखर सम्राट शामिल हैं। इस संबंध में एफआईआर नंबर 51, दिनांक 27 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि डीएफएससी विभाग, रतिया में तैनात इंस्पेक्टर यादविन्द्र सिंह द्वारा धान की मिलिंग की मात्रा 3 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 4 मीट्रिक टन करने तथा मंडी महमदी के गेट पर कट नहीं लगाने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान निजी व्यक्ति शेखर सम्राट को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर यादविन्द्र सिंह, जूनियर प्रोग्रामर रविंद्र कुमार और निजी व्यक्ति शेखर सम्राट, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस कार्रवाई में एसवी एंड एसीबी यूनिट फतेहाबाद के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने ट्रैप का नेतृत्व किया, जबकि राजपत्रित अधिकारी के रूप में राजेश स्वामी, जिला बागवानी अधिकारी (डीएचओ), फतेहाबाद उपस्थित रहे। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई।मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts

नोएडा में इंटरनेशनल साइबर क्राइम का पर्दाफाश: 1XBET बैटिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा”की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha

एक करोड़ कीमत का गांजा के साथ महिला समेत 7 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x