Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

पैर फिसला और गहरे कुएं में जाकर गिर गया हाथी, गांव वालों ने किस कदर निकाला बाहर: देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुआ में गिरा हाथी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर येदुकोंदालु वी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी कुंए में गिर जाता है और वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है बाहर निकलने का, लेकिन वह बार-बार असफल हो जाता है.


यह वीडियो मलई महादेश्वरा वन्यजीव अभयारण्य की है. रिपोर्ट के मुताबिक जब वहां के फॉरेस्ट ऑफिसर को हाथी की कुंए में गिरने की जानकारी मिली तब उन्होंने बिना समय गवाए क्रेन भेजी और फिर इसके जरिए हाथी को बाहर निकाला. हाथी को कुंए से निकालने के पहले कुंए के आसपास की मिट्टी को साफ किया गया ताकि हाथी को बाहर निकलने में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़ा.


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. इस वीडियो को अबतक 4 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के खौफ के बीच इस तरह का वीडियो दिखाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.कुछ लोगों ने सलाह देते हुए कहा कि इस कुआ को मरम्मत की जरूरत है.

Related posts

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में 

Ajit Sinha

महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार, 20 प्रदेशों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के महिला जनप्रतिनिधि ने भाग लिया : सीएम।

Ajit Sinha

पीडब्ल्यूडी 100 मिमी बारिश से निपटने के लिए तैयार लेकिन शनिवार को 150 मिमी बारिश हुई- पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!