Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते ईएसआई देसराज को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज पंचकूला जिला के सेक्टर-20 पुलिस थाना क्षेत्र में कार्यरत ईएसआई देशराज को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। 

आरोपित ईएसआई देशराज द्वारा पंचकूला के सेक्टर -20 थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर न्यायालय में शिकायतकर्ता के भाई के पक्ष में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए ₹50000 की रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से ₹20000 के रिश्वत शिकायतकर्ता द्वारा 23 नवंबर को ही दी जा चुकी थी। इसके बाद ईएसआई देशराज द्वारा ₹30000 की रिश्वत की और मांग की गई जिसे लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया । यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड आरडब्लूए का संघर्ष लाया रंग, 65 लाख रूपए की लागत से बनेगी गेट नंबर -5 की सड़क, काम शुरू।

Ajit Sinha

एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड बनाई जाएगी; पंचकूला और गुरुग्राम में विशेष थाने खुलेंगे, हरियाणा में लगातार घट रहा अपराध-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2200 किलोग्राम नकली टाटा नमक के साथ एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x