Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घरवालों को डराने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने वाला पिता, बेटे की शिकायत पर गया जेल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जब शराब का नशा चढ़ता है तो शराबी अपने होश हवास खो बैठता और वह वे हरकते करने लगता जो उसे कई बार सलाखों के पीछे पहुंचा देता है.ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां खुद के बेटे ने अपने ही पिता को सलाखों के पीछे भिजवा दिया। एक सहायक अधिकारी ने शराब के नशे में अपने घर के बाहर खड़े होकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। वह दौरान वह खुदकुशी करने की बात कह रहा था, साथ ही शराब के नशे में बेटे और घरवालों को डराने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर रहा था. इस घटना से दहशत में आये बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में खडा संदीप कुमार एक आईटीआई स्कूल में सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में रहता है. संदीप ने शराब के नशे में बेटे और घरवालों को डराने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया, 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक आदमी बीटा-2 सेक्टर में रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर रहा है और दौरान वह खुदकुशी करने की बात कह रहा है.

सूचना पाकर मौके पर थाना बीटा-2 पुलिस पहुंची। जब जांच की गई तो पाया गया कि आरोपी संदीप द्वारा शराब के नशे में अपने परिवारजनों और गली के लोगों को डराने और रौब जमाने के उद्देश्य से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस बारे में पुलिस को सूचना आरोपी के बेटे द्वारा ही दी गई। उसी ने बताया, उसके पिता शराब में नशे में गली में फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है।

Related posts

फरीदाबाद: बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पुलिस को गोली मार कर अपने साथी दो बदमाशों को छुड़ा ले गए, घायल पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया     

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने पेट्रोल पंप की लूटने की साजिश रचते हुए 5 लूटेरे को किया अरेस्ट, 5 पिस्तौल, 51 कारतूस और दो बाइक बरामद।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x