Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चेकिंग के दौरान गाड़ी से 11 लाख 58 हजार 400 रूपये कैश पकडा.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : लोक सभा चुनाव के दौरान धन बल के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाई गई लोकसभा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार स्टेटिक सर्विलांस टीम की कार्रवाई जारी है। स्टेटिक सर्विलांस टीम फर्स्ट जेवर विधान सभा और थाना कासना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल के कासना सिरसा टोल पर पॉइंट पर चेकिंग के दौरान गाड़ी से 11 लाख 58 हजार 400 रुपये बरामद किए  है. इस मामले में नकदी की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।विभाग के नोडल अधिकारी पता करने की कोशिश करें कि यह पैसा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। गौतम बुद्ध नगर होने वाले लोक सभा के चुनाव की चुनावी सरगर्मी तेज है। ऐसे में पैसा खपाने का प्रयास भी तेज हो गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम के फ्लाइंग स्क्वायड के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इस चैकिंग के दौरान कार रोक कर जांच की तो चेकिंग के दौरान गाड़ी से 11 लाख 58 हजार 400 रुपये बरामद किए है. कार डीएल 3सी सीवी 3909 के चालक राकेश कुमार पुत्र काशीराम निवासी पुल प्रहलाद पुर बदरपुर नई दिल्ली का निवासी है जब बरामद पैसों के बारे में पूछताछ करने पर कोई भी जानकारी नहीं दे सका। न ही रकम से सम्बंधित दस्तावेज पेश कर सका. इस मामले में नकदी की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।विभाग के नोडल अधिकारी पता करने की कोशिश करें कि यह पैसा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था।

Related posts

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस और गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी विदाई।

Ajit Sinha

रेलवे फाटक ना होने की वजह से मालगाड़ी ट्रेन स्विफ्ट कार में लगी टक्कर से कार के परखच्चे उडे, तीन लोग घायल।

Ajit Sinha

किडनेपर ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर महरौली क्षेत्र के जंगल में फेंका, 3 में से एक मासूम बच्चा जिन्दा निकला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x