Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों की परीक्षा अगस्त 2021 में आयोजित की जाएगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों की परीक्षा अगस्त 2021 में आयोजित की जाएगी, इसके लिए सरकार द्वारा विस्तार से तिथि व समय बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह विभागीय परीक्षा ‘सार्थक गवर्नमैंट इंटिग्रेटिड सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर 12-ए, पंचकूला’ में ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में एसिस्टेंट कमिश्नर, एक्सट्रा एसिस्टेंट कमिश्नर आदि के अलावा तहसीलदार, वन विभाग, कृषि एवं बागवानी विभाग, पशुपालन एवं डेयरिंग, मत्स्य पालन, जेल विभाग, सहकारिता, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पंचायतीराज विभाग के एस.डी.ओ, वन्य जीव संरक्षण तथा चुनाव विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी परीक्षार्थी उक्त परीक्षाओं में शामिल होना चाहता है वह आगामी 15 जुलाई 2021 तक संबंधित विभाग के मुखिया या प्रशासनिक सचिव को आवेदन कर सकता है।

Related posts

मैं सपनों का सौदागर नहीं, मैं आपके हर कदम पर आपके सुख-दुख का साथी हूँ ,दुष्यंत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव ने चाटर्ड एकाउन्टेन और रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने एम्बर एंटरप्राइजेज के साथ किया समझौता,रोजगार हेतु विद्यार्थियों का कौशल विकास जरूरीः कुलपति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x