Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ ने आज 25000 रूपए का ईनामी मोस्ट वान्टेड उद्घोषित अपराधी को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला सोनीपत से 25000 रूपए  के ईनामी मोस्ट वान्टेड उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। हत्या की घटना में संलिप्त अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए  मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व गुरूग्राम आदि स्थानों पर छिपता रहा था।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफतार आरोपित  की पहचान तिहाड़ मलिक जिला सोनीपत निवासी कर्मवीर के रूप में हुई है। पकड़ा गया ईनामी एवं मोस्ट वान्टेड बदमाश वर्ष- 2012 में थाना बरोदा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर मिर्जापुर खेड़ी निवासी व्यक्ति की हत्या में संलिप्त था। न्यायालय ने वर्ष 2012 में इसे फरार आरोपी घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25000 रूपए का ईनाम रखा गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

सांस्कृतिक गौरव संसस्थान के अखिल भारतीय कार्यालय का हवन पूजा के साथ शुभारंभ।

Ajit Sinha

भाजपा ने मांगे संकल्प पत्र के लिए सुझाव:प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रोहतक से की सुझाव पेटी में सुझाव पत्र डालने की शुरुआत

Ajit Sinha

बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और दिल्ली/एनसीआर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के गिरोह का भंडाफोड़, तीन अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x