Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस उपायुक्त यातायात ने यातायात नियमों व विभागीय आदेशों की अनदेखी पर जोनल अधिकारियों को किया निलंबित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पुलिस उपायुक्त यातायात डा.राजेश मोहन IPS द्वारा दौलताबाद, कापड़ीवास एवं न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम  क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित क्षेत्रों में तैनात जोनल अधिकारियों द्वारा चालान की कार्रवाई करते समय बॉडी कैमरा का प्रयोग किए जाने संबंधी पूर्व में जारी आदेशों की समुचित पालना नहीं की जा रही थी। आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा जोनल अधिकारी दौलताबाद चौक सहायक उप निरीक्षक सुरेश, जोनल अधिकारी कापड़ीवास बॉर्डर सहायक उप निरीक्षक राम रिछपाल एवं जोनल अधिकारी न्यू कॉलोनी सहायक उप निरीक्षक सतीश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि जोनल अधिकारी दौलताबाद चौक सहायक उप निरीक्षक सुरेश द्वारा प्रयोग की जा रही निजी गाड़ी पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध होने के बावजूद Temp. नंबर प्लेट लगाई गई थी। यातायात नियम उल्लंघन पर संबंधित गाड़ी का नियमानुसार चालान भी किया गया पुलिस उपायुक्त यातायात ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों एवं विभागीय आदेशों का पालन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने अन्तर्राजीय “लिफ़ा गैंग” के चार डकैतों को गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha

मिल्क प्लांटों को एक मुश्त निपटान योजना के तहत लाभ देना सुनिष्चित, चक्रवर्ती ब्याज को साधारण ब्याज में बदला।

Ajit Sinha

दो भाई पर 50 राउंड फायरिंग करके सनसनीखेज हत्या के दो आरोपित को मुठभेड़ में, दोनों के पैरों में लगी पुलिस की गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x