Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

19 माह के दौरान 1015 मामले दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 1700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है-डीजीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत अकेले सिरसा जिले में गत 19 माह के दौरान 1015 मामले दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 1700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस अवधि में भारी मात्रा में करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ भी बरामद किया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 25 ग्राम 766 मिलीग्राम हेरोइन, 3641 किलो 337 ग्राम चूरा पोस्त, 53 किलो 871 ग्राम अफीम, 35 किलो 206 ग्राम गांजा,  प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली  8,81,980 नशीली गोलियां तथा 1 लाख 54 हजार से अधिक नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। प्रदेश  को पूर्ण रूप से नशा मुक्त राज्य बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार षिकंजा कसा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्यभर विशेषकर सीमावर्ती प्रदेशों  के साथ लगते जिलों में मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। नशा के सौदागरों पर शिकंजा कसने में पुलिस के प्रयासों को भी आमजन का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी बीच, हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सिरसा को नशा रहित जिला बनाने के लिए किए जा रहे निंरतर प्रयासों के लिए जिला एसपी डॉ0 अरुण सिंह और उनकी समस्त टीम की सराहना करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे निडर होकर नशे के खात्में के लिए आगे आएं तथा मादक पदार्थों की बिक्री, खपत संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी से जुडे़ लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ, आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर नशा छोडने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
  

Related posts

फरीदाबाद के अजरौंदा और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लाटों के नाम पर करोड़ों रूपए ठगी करने के फरार आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओयो होटल में पलवल की नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, दोनों बदमाश गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!