Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण कर लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: अपराध जांच शाखा पलवल की टीम ने आज प्रेम प्रसंग के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीट कर एक शख्स की बेरहमी हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में फरार बाकी के आरोपितों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। ये सनसनीखेज खुलासा डीएसपी मुख्यालय साकिर हुसैन ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

डीएसपी मुख्यालय शाकिर हुसैन ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 15 जुलाई 2023 को गांव धतीर के रहने वाले अर्जुन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 14 जुलाई को उसे पता चला कि उसके 27 वर्षीय भाई निखिल को दो कारों में सवार होकर आए एक दर्जन लड़कों किशोरपुर गांव ले गए हैं। और आरोपितों ने उसके भाई को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर गांव किशोरपुर के समीप खेतों पर डालकर फरार हो गए हैं।इसके बाद वह स्वजन के साथ मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसका भाई निखिल लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसको लेकर वह जिला नागरिक अस्पताल गए। उसके भाई निखिल ने रास्ते में बताया कि उसे एक लड़की से प्यार करता था। इसी के चलते उसे गांव किशोरपुर के रहने वाले समय,जुगन, सोनू , ऋषि, गांव धतीर का रहने वाला का रहने वाले सौरव,गौरव के साथ छह सात लड़कों ने पीटा है। उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता के अनुसार चिकित्सकों ने लगी चोटों के कारण उसके भाई को मृत घोषित कर दिया गया।गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पलवल लोकेंद्र सिंह द्वारा दिए गए प्रभावी दिशा -निर्देश अनुरूप कार्य करते हुए अपराध शाखा, पलवल में तैनात उप- निरीक्षक सईद अहमद के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने गत 20 जुलाई 2023 को वारदात में शामिल मुख्य आरोपित को गांव जैदापुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपित की पहचान सोनू उर्फ़ सुच्चा पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव किशोर पुर थाना गदपुरी जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपित को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में शामिल फरार आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: नगर निगम का एक अधिशासी अभियंता व उसके निजी सचिव को करनाल पुलिस ने फरीदाबाद घर से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सीएम मनोहरलाल का ढीला पुलिस प्रशासन, ग्रीन फील्ड के बिल्डर रवि गुप्ता के ऊपर हुए हमलाबरों को नहीं पकड़ पाई, एक अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा,दिग्विजय सिंह   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x