Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विवाह समारोह में रंग में पड़ा भंग, हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को लगी गोली, घायल को अस्पताल में कराया गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली रबुपूरा के खेरली गांव चल रहे विवाह समारोह में उस  समय रंग में भंग पड़ गया, जब लड़की के चचेरे भाई ने हर्ष फायरिंग करते हुए दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली बारात में आए एक युवक को लग गई. उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. फायरिंग कर रहे युवक की तलाश कर रही है। हर्ष फायरिंग में युवक के घायल होने के बाद विवाह स्थल पर पसरा हुआ सन्नाटा और जांच करते हुए पुलिस अधिकारी. हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते एडीसीपी स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही. एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि थाना रबूपुरा के खेरली गांव में एक बारात आई थी,  जिसमें अट्टा के रहने वाले जीशान भी बारात में आया हुआ था.

विवाह समारोह के दौरान लड़की वालों की तरफ से आए लड़की के चचेरे भाई के द्वारा जो हर्ष फायरिंग की गई थी.फायरिंग के दौरान एक गोली जीशान लग गई उसको तत्काल यर्थात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.वहां पर उसका उपचार चल रहा है.परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके, आरोपित के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  देश में खुशी के विभिन्न अवसरों पर इस तरह की फायरिंग करने का चलन सा है जबकि कानून इस तरह से शस्त्र के किसी भी इस्तेमाल पर बहुत सख्त है, पर खुशी के अवसर पर इस तरह से फायरिंग करने को प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। हर्ष फायरिंग और अवैध शस्त्रो के प्रदर्शन के रोकथाम के शासन की ओर से सरकुर्लर 2015 भी जारी किया गया है। जिसमे में हर्ष फायरिंग की धटनाओ रोकने और शस्त्रो के प्रदर्शन के पर प्रभावी कार्रवाही करने के निर्देश दिए  गए है। इस मामले में अपराध साबित होने पर  छह माह की सजा और 2000 जुर्माना हो सकता है।

Related posts

गिरफ्तार बॉबी कटारिया अब तक 33 लोगों को विदेशों में भेज चुका है, 20 लाख रुपए बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नोएडा:अलग -अलग स्थानों से पुलिस ने लाखों रुपए के पटाखों के साथ कुल 8 लोगों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा में नशा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लाख रुपये की संपत्ति करवाई अटैच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x