Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सड़क पर दिखा बदमाश और पुलिस के बीच कार चेज़, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गोली मारकर कार के टायर को बस्ट किया।

अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट 
दिल्ली से इनोवा कार चोरी करके भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस ने सेक्टर- 18 के अट्टा पीर के पास रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश कार को तूफानी रफ्तार से लेकर भागने लगा।  तब पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गोली मारकर कार के टायर को बस्ट कर दिया,  लेकिन बदमाश कार छोड़कर फरार होने में सफल हो गया और पुलिस अभी उसे पकड़ नहीं पाई है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनोवा कार दिल्ली के शकरपुर से चोरी हुई थी, पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

सेक्टर- 18 में वाहनों की चेकिंग कर रहे सेक्टर- 20 थाने की पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी को तेजी से ले जाते हुए देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया, इस पर चालक ने कार दौड़ा दी। वह कार लेकर अट्टा पीर से डीएलएफ की तरफ भागने लगा। इस पर पुलिस ने भी उसका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कई बार कार रोकने की चेतावनी दी लेकिन उसने एक नहीं सुनी। बल्कि उसे और तूफानी अंदाज में चलाने लगा, तब इनोवा गाड़ी का पीछा कर रहे हैं, सेक्टर -19 की चौकी इंचार्ज ने गाड़ी को रोकने के लिए उसके टायरों पर फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर दी।  टायर बस्ट होने के कार रुक गई है और बदमाश कार को वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ।  

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया है कि बदमाश कि तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद की गई इनोवा गाड़ी बीते 3 जुलाई को दिल्ली के शकरपुर से चोरी हुई थी, इस संबंध में 4 जुलाई को दिल्ली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।  कार का मालिक अश्विनी कुमार हैं नोएडा पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है।

Related posts

थाने के लॉकअप से रिमांड के दौरान फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में धर दबोचा।

Ajit Sinha

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा आरोपित ज्योति, पंजीकरण लिपिक, तहसील जीन्द को रिश्वत मामले में सुनाई 4 साल की सजा।

Ajit Sinha

क्लब में हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए एक गुट ने ईंट फेंक कर मारी, तो दूसरे गुट ने उसपर चला दी गोली,पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x