Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मंडल आयुक्त के गनमैन हेड कांस्टेबल जयबीर सिंह पदोन्नत होकर बने एएसआई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता के गनमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह को पदोन्नति मिली है।उन्हें सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के उपरांत मंडल आयुक्त ने स्वयं जयवीर सिंह को एएसआई पद के नए रैंक के स्टार लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जयवीर सिंह भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।इस अवसर पर जयवीर सिंह के पिता रामराज भी मौजूद रहे। पदोन्नति के अवसर पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए मंडल आयुक्त का आभार जताया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जयवीर सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के साथ बनी ड्रेन का निरीक्षण।

Ajit Sinha

सिविल सर्जन ने देरी से और अधूरी रिपोर्ट देने के लिए निजी टेस्टिंग लैब को थमाया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल औपचारिक बजट पेश करने से पहले 8 को गुरुग्राम 15 जनवरी को फरीदाबाद में प्री-बजट परामर्श बैठक करेंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x