Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य हाइलाइट्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा PET-CT और SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा PET-CT और SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया .उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर में वीडियो यूरोडायनामिक्स (VUDS) को नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी (NIRS) आधारित ब्रेन मैपिंग के साथ एकीकृत किया गया है; भारत में इस तरह के दृष्टिकोण का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है।नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से हर वर्ष लगभग 5,600 मरीजों को किफायती दरों पर लाभ मिलेगा।अपने दौरे के दौरान जे.पी. नड्डा ने वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा विभिन्न विभागों और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Related posts

कोरोना के खौफ के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने आग लगा कर की आत्महत्या

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी बोलीं- एलडीएफ सरकार में बेरोजगारी चरम पर, भ्रष्टाचार का राज

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा मुझे डराकर झुकाना चाहती है, मैं कभी नहीं झुकूंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x