Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्ले-स्कूल में लगी आग, महिला समेत 4 लोगो को रेस्कू कर बाहर निकाला, एक की हालत गंभीर  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-50 में स्थित प्ले-स्कूल में आग लग गई । स्कूल कोरोना महामारी के कारण कारण बंद था लेकिन वहाँ मौजूद चार लोग आग लगने से स्कूल कि ऊपरी मंजिल पर फंस गए बचाओ बचाओं करके के चिल्लाने लगे, जिससे से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडियाँ मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूल की इमारत में में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नॉडी प्ले स्कूल की इमारत से निकलता आग और धुआं देखते हड़कंप मच गया ये आग इमारत के चौथे फ्लोर पर लगी थी जहां से धुआं निकाल रहा था। स्कूल कोरोना महामारी के कारण कारण बंद था लेकिन जब आग लगी तो इमारत में एक गार्ड समेत 4 लोग मौजूद थे। वे आग के कारण ऊपर कि मंजिल में फंस गए और बचाने के गुहार लगाने लगे। तभी आग कि सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडियाँ मौके पर पहुँच गई और फंसे लोग को निकालने के लिए रेस्कू आपरेशन शुरु कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूल की इमारत में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जिस में एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है अन्य महिला समेत 3 की स्क्रीनिंग की गई । माना जा रहा है कि भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है.कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद चल रहा है। जिस की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Related posts

रक्षा बंधन: पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली का शुभारंभ किया

Ajit Sinha

कलेक्शन एजेंट से 12.67 लाख की लूट करने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ क़े बाद अरेस्ट, लूट के 8.23 लाख, तमंचा, कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

टरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास आशियाना बसाने का सपना देखने वालों के सपनों मे सेंधमारी कर रहे है साइबर ठग 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x