Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन वीडियो

चिड़ियाघर में महिला के ऊपर चढ़ गया भालू, हंसने लगे लोग तो किया ऐसा… देखें वीडियो

नई दिल्ली: मेक्सिको के चिड़ियाघर में ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. मेक्सिको के इकोलॉजिकल पार्क में एक भालू महिला के ऊपर चढ़ गया और उसके बाल सहलाने लगा. सभी को लग रहा था कि भालू महिला पर अटैक करने के लिए आ रहा था, लेकिन भालू महिला के बाल छूकर निकल गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.



टूर्रिस्ट का एक ग्रुप पार्क के अंदर घूम रहा था. तभी घूमते हुए दो भालू आ गए. एक भालू टूर्रिस्ट के पास आ गया. लोग भालू को देखकर वहीं खड़े हो गए. भालू आया और महिला के ऊपर खड़े हो गया. जिसके बाद बालों को सहलाने लगा. लोग हंसने लगे तो वो नीचे उतरकर चला गया. 58 सेकंड का ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है.23 नवंबर को शेयर किया गए इस वीडियो के अब तक करीब 2 लाख व्यूज हो चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भालू आक्रामक नहीं होते हैं. उनके प्रति प्यार दिखाया जाए तो वो बहुत प्यारे होते हैं.” वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ”वह मेरी काली बिल्ली की तरह है. मेरे बगल वाले सोफे पर बैठकर वह मेरे पास आएगी और मेरे हाथ को छूकर मुझे बताएगी कि उसे अटेंशन चाहिए.”

Related posts

एसआरबी की बैठक के बाद गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने 33 दोषियों की समयपूर्व रिहाई की सिफारिश की

Ajit Sinha

Ajit Sinha

दिल्ली की मुडंका इलाके की बिल्डिंग में आज शाम को लगी भयंकर आग, देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!