Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक मंडल राजस्व अधिकारी को एक करोड़ 10 लाख रुपये के रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

हैदराबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक मंडल राजस्व अधिकारी को एक करोड़ 10 लाख रुपये के रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी अधिकारी को बलाराजू को घूसखोरी के आरोप में हिरासत में लिया है.  तहसीलदार पर कथित तौर पर 28 एकड़ जमीन से संबंधित किसी मामले में यह रिश्वत लेने का आरोप है.


एसीबी ने शुक्रवार की रात तहसीलदार बलाराजू नागराजू के घर पर छापा मारा और रिश्वत की रकम के साथ उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. तहसीलदार के अलावा एसीबी अधिकारियों ने एक ग्राम राजस्व अधिकारी (VRO) बी साईराज को भी छापेमारी में हिरासत में लिया है. वो मलकानगिरी जिले के मंडल मुख्यालय में तैनात थे. इसे हैदराबाद से अलग कर एक नया जिला बनाया गया था.  

Related posts

आपसी कहासुनी में कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में 1 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व मारपीट करने का मामले में क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 की टीम ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दीपक हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!