Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

आपसी कहासुनी में कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में 1 आरोपित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद, एक गुट के लोगों ने अपनी कार से दूसरे गुट के लोगों को कुचल कर जान से मारने की कोशिश करने के एक मामले में थाना सेक्टर -40 , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मयंक उर्फ मक्कू निवासी गांव कन्हई, गुरुग्राम हैं। ये वारदात दिनांक 11 अप्रैल 2026 की रात की बताई गई है। इस मामले में थाना सेक्टर -40 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11.04.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-40,गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 10. 04.2026 की रात को वह, उसका दोस्त चंचल व दो अन्य साथी रेवाड़ी से गुड़गांव आ रहे थे। ये लोग खाना खाने के लिए सेक्टर-45,गुरुग्राम में एक रेस्टोरेंट में रुके। वहां पर उसके गांव का मयंक व ललित भी मौजूद थे तो इन्होंने साथ खाना खाया। इस दौरान इनकी मयंक व ललित से कहासुनी हो गई।उसके  बाद वह, उसका दोस्त चंचल व एक अन्य साथी पैदल-पैदल इनके गांव कन्हई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मयंक व ललित कार लेकर आए तथा जान से मारने की नीयत से इनको टक्कर मार दी जिसमें उसके  पैर में चोट आई तथा उसके दोस्त चंचल के छाती व पसलियों में चोट आई है तथा उन लोगों ने जाते समय इनको जान से मारने की धमकी दी। उपरोक्त शिकायत पर थाना सेक्टर-40 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए एक आरोपित  को दिनांक 11.04.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपित  की पहचान मयंक उर्फ मक्कू निवासी गांव कन्हई, गुरुग्राम के रूप में हुई है।आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक मुकदमा गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। आरोपित के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 1 कार बरामद की गई है मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 3 इंस्पेक्टरों सहित 12 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने अक्टूबर माह में छापामारी कर पांच कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फारेस्ट विभाग के एक कर्मचारी को 19000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x