Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; शुक्रवार को भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन मे शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट में उन्होने राज्यपाल से चेक गणराज्य के साथ हरियाणा के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कृषि, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र के सम्बन्धों के बारे विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल  दत्तात्रेय ने कहा कि चेक गणराज्य द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के विश्व विद्यालयों के साथ समझोते करने से दोनों भारत व चेक गणराज्य में शिक्षा का स्तर और उंचा होगा और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी।

इसके साथ-साथ भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चेक गणराज्य की सरकार द्वारा आगे बढ़ कर कार्य करने से हरियाणा व पूरे भारत में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगी। राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने बताया कि चेक गणराज्य के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी व संस्कृत विभाग है जहां विद्यार्थियों को ये विषय पढ़ाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि चेक गणराज्य के सांस्कृतिक दल ने भारत के साथ हरियाणा राज्य में दौरा किया है।

इससे एक दूसरे की संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उन्होने कहा कि वर्तमान मे चेक गणराज्य व भारत के बीच हर क्षेत्र मे सम्बन्ध मज़बूत हुए हैं।इस मुलाकात मे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा को शाल व कृष्ण भगवान की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। डा. जीगोवा ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Related posts

हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवा परीक्षा-2021 का परिणाम घोषित।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक को हरियाणा फिल्म नीति के तहत परियोजनाएं स्वीकृत,शासी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा द्वारा किया गया उपवास जनता का ध्यान भटकाने के लिए रखा गया है,चौ. महेंद्र प्रताप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x