Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा को किसान विरोधी बताने वाले विधायक जोगीराम सिहाग अब उसी की गोद में जा बैठे – अनूप धानक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा को किसान विरोधी बताने वाले बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग अब उसी भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। अनूप धानक ने कहा कि विधायक जोगीराम सिहाग ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि भाजपा किसान विरोधी तीन काले कृषि कानून लेकर आई है और प्रदेश सरकार में चेयरमैन बनने से मना कर दिया था। जोगीराम ने कहा था कि वह किसानों के साथ हैं और भाजपा ने किसानों के खिलाफ काले कृषि कानून बनाए हैं। ऐसे में वह चेयरमैन नहीं बनेंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के बीच जाकर भाजपा को कोसने का काम किया था। 

अनूप धानक ने कहा कि कल तक भाजपा को कोसने वाले जोगीराम सिहाग को अब उसी भाजपा में अच्छाई नजर आने लग गई है और भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि क्या अब भाजपा या भाजपा की नीतियां बदल गई है ? जो वह अब भाजपा के गुणगान करने में लग गए हैं। अब उन्हें भाजपा में बुराई की बजाय अच्छाई देखने लग गए हैं। अब उन्हें किसान विरोधी पार्टी भाजपा में किसान हित दिखाई देने लग गए है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता अच्छे से समझ रही है कि विधायक जोगीराम सिहाग राजनीतिक महत्वाकांक्षी बने हुए हैं और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अब भाजपा का गुणगान करने लग गए हैं। अगर जोगीराम सिहाग खुद को किसान हितैषी मानते हैं और भाजपा को किसान विरोधी बोलते थे तो अब कैसे उसी पार्टी की गोद में बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक स्वार्थी नेताओं की असलियत अब जनता के सामने आ गई है, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को गुमराह करते हैं। अनूप धानक ने कहा कि वे कल तक भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते थे और अब उसी के वोट मांग रहे हैं।

Related posts

चंडीगढ़:पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज ग्रुप-24 भर्ती से संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।

Ajit Sinha

5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच में तैनात क्लर्क रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ई-नीलामी से पूर्व विकास कार्य पूर्ण करना आवश्यक: राइट टू सर्विस कमीशन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x