Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

लड़की से आरोपित ने कहा, तू मेरे साथ शादी कर ले, नहीं तो मैं सुसाइड कर लूंगा, और सुसाइड नोट में तेरा नाम लिख जाऊंगा-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लड़की से आरोपित ने कहा था, मेरे साथ शादी कर ले नहीं तो में सुसाइड कर लूंगा, और सुसाइड नोट में सुसाइड की वजह में तुम्हारा नाम लिख जाऊंगा ,ऐसा सुसाइड नोट में लिख कर अपने पीछे छोड़ जाऊंगा, और कई प्रकार से आरोपित शिकायतकर्ता /पीड़ित लड़की को धमकी देता था। इससे परेशान होकर लड़की ने एक शिकायत थाना सिटी बल्लभगढ़ में दी थी जिस पर भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मुकदमे के आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अर्पण है, जो बिहार के सोहना गांव का रहने वाला है और सिटी बल्लभगढ़ थाना एरिया में रहता था। सिटी बल्लभगढ़ थाने में कल मंगलवार को दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 22 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि वह एक अस्पताल में फैसिलिटी डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। सबसे पहले लड़की की दोस्ती आरोपित अर्पण के साले सौरभ के साथ हुई थी। सौरभ ने पीड़ित लड़की को अपने जीजा अर्पण के घर पर रहने के लिए कहा था जहां सौरभ की पत्नी और उसके 2 बच्चे भी रहते थे। इस प्रकार लड़की अर्पण की घर रहने लगी। अगस्त 2023 में सौरभ की मृत्यु हो गई। इसके पश्चात सौरभ की बहन बिहार चली गई और सौरभ का जीजा अर्पण पीड़िता के साथ अकेला रहने लगा। अर्पण ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार अवैध संबंध स्थापित किए। आरोपित पहले से शादीशुदा था और लड़की से दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगा और सुसाइड नोट लिखकर लड़की को फसा देगा। इसके बाद लड़की अपने घर चली गई परंतु आरोपित उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके पश्चात पीड़ित लड़की ने तंग आकर थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

हरियाणा: प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्युकोरमाइक्रोसिस) के 48 नए मरीज सामने आए- अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन द्वारा सुबह के कोरोना बुलेटिन में कोरोना संक्रिमत के एक नए मरीज के साथ कुल मरीजों की संख्या 95 हो गई हैं,

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x