Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

आरोपित को हवाबाजी पड़ी महंगी,आया था रंजिशन गोली मारने, लापरवाही में अपने ही पैर पर चली गोली, 3 भाइयों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों पर नकेल कसकर वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा में कार्य करते हुए बल्लबगढ़ की चावला कालोनी पुलिस चौकी टीम ने अवैध हथियार रख ने वाले तीन आरोपित  भाइयों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों  में शाहरुख, वसीम व शकील का नाम शामिल है जो बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं।

पुलिस बतातें हैं कि पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपित वसीम की हलवाई की दुकान पर किसी के साथ लड़ाई हो गई थी जिसमें प्रदीप नामक व्यक्ति ने बीच बचाव करवाया जिसमें आरोपित वसीम की प्रदीप के साथ कहासुनी हो गई जिसकी वजह से वह आरोपित  प्रदीप के साथ रंजिश रखने लगा। आरोपित वसीम ने यह बात अपने भाई शाहरुख को बताई। आरोपित शाहरुख ने तैश में आकर बदले की भावना से प्रदीप को सबक सिखाने की ठान ली। आरोपितों  को सूचना मिली कि प्रदीप रणजीत सिंह मार्केट में किसी मोबाइल की दुकान पर बैठा है।

इसके पश्चात आरोपित शाहरुख अपने भाई वसीम और शकील के साथ रणजीत सिंह मार्केट में मोबाइल की दुकान पर आता है और अपनी जेब से पिस्टल निकालकर प्रदीप के उपर तान देता है। इसे देखकर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई तो आरोपित  ने पिस्तौल को छुपाने के उद्देश्य से उसे अपने पेंट की जेब में डाल लिया।

वहां पर मौजूद व्यक्तियों में से किसी एक ने पुलिस को सूचित कर दिया जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी चावला कॉलोनी की टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपित शाहरुख ने भागने के इरादे से अपनी जेब में हाथ डाला और पिस्टल निकालने की कोशिश की जिसमें पिस्टल निकालते समय उससे पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई जो आरोपित  के बाएं पैर के टखने के थोड़ी ऊपर पिंडली में जाकर लगी और आरोपित  घायल हो गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अवैध पिस्टल सहित अरेस्ट  कर लिया और उनके खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या की कोशिश और अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपितों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा एक खाली खोल बरामद किया गया है।आरोपित  शाहरुख को अस्पताल में पुलिस बल की निगरानी में भर्ती करा दिया गया है और उसके ठीक होने पर पिस्टल की जानकारी ली जाएगी। पुलिस द्वारा अन्य दोनों आरोपितों   को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने लिया गंभीरता से विधायकों को धमकी मिलने का मामला, बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विजिलेंस की टीम ने डबुआ थाने में तैनात एएसआई देवेंद्र को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी सहायक रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x