Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दयालपुर गांव में आज एक पागल प्रेमी में एक महिला की चाक़ू से गला रेत कर बेहरमी से हत्या कर दी, आरोपी फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  गांव दयालपुर में आज एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने विवाहिता  का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। 35 बर्षीय मृतक महिला राजबाला डीसी ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी सुरेश कुमार की पत्नी थी। राजबाला सुबह पड़ोस  से दूध लेकर अपने घर वापिस लौट रही थी तभी राजू नामक शख्स ने  तेज धारदार चाकू से महिला का गला काटकर मौके से फरार हो गया और महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया। दिनदहाडे गांव में हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्डम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवा कर,इसके आगे की  जांच में जुट गई है।
 पड़ोस के  मकान के एक आंगन में खून से लतपथ दिखाई दे रही ये महिला राजबाला है जिसे एक तरफा प्यार में पागल शख्स  राजू ने चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया है। यह  मामला फरीदाबाद के गांव दयालपुर का है जहां डीसी ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है जिसकी तक़रीबन 35 बर्षीय पत्नी आज सुबह दूध लेने के लिए  पड़ोस  में गई हुई थी, जब वह दूध लेकर वापिस अपने घर की तरफ लौट रही थी तभी राजू नामक शख्स  ने उस पर तेज धारदार चाकू से हमला कर, उसका गला काट दिया और महिला राजबाला की  मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू मौके से फरार हो गया । इस घटना  की सूचना मिलने के बाद बल्लभगढ सदर थाना प्रभारी हंसराज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के शव को कब्जे में ले कर ,उसे पोस्टमार्डम के लिए  सिविल अस्पताल भेजवा दिया हैं।
हत्या की इस  वारदात के बारे में मृतक महिला के पति सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले मदनपुर खादर निवासी राजू नामक शख्स  उनके पड़ोस  में रहता था जिसका उनके घर पर आना जाना था, जिसकी गंदी नीयत उनकी पत्नी पर थी, मृतक पत्नी राजबाला ने इस बारे में उसे भी बताया था, जिसकी शिकायत उसने  पुलिस को  भी दी थी पर  पुलिस ने उसके खिलाफ कोई  कार्यवाही नहीं  की और  राजू को छोड दिया गया जिसके बाद से राजू उसकी पत्नी राजबाला और उसे जान से मारने की धमकी  देता आ रहा था वावजूद इसके  पुलिस ने उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की, नतीजा यह रहा की आज राजू ने उनकी पत्नी राजबाला को चाकू मार कर मार डाला। जिसकी जिम्मेदार पुलिस है अगर पुलिस समय से कार्यवाही करती तो उनकी पत्नी की जान आज नहीं जाती। वहीं पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी हंसराज की माने तो मौके पर फॉरेंसिक जांच के लिए  टीम बुला ली गई है जो पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है,सवाल के जवाव में कहा कि आरोपी ने जिस चाकू से महिला का गला रेता है वो चाकू भी यहीं छूटा हुआ है जिसे बरामद कर लिया है और  जांच करने के बाद आरोपी शख्स को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा ।

Related posts

फरीदाबाद : जिला प्रशासन ने आज 320 करोड़ के जमीनों पर अवैध रूप से बने चार मंजिला इमारतों पर जमकर चलाया बुल्डोजर, किया धवस्त।

Ajit Sinha

महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के तृतीय परिचय सम्मलेन मे बतौर मुख्यातिथि पहुँचे- पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

मई-जून 2025 के मध्यवर्ती पंचायती राज उप चुनाव आगामी 15 जून 2025 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x