अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: मोटरसाईकिल, स्कूटी व ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले अलग-अलग दो गिरोह के कुल पांच शातिर आरोपितों को अपराध शाखा सैक्टर-17 की पुलिस टीम ने अरेस्ट किया है आरोपित चोरी की दर्जनों वारदातों में वान्छित थे और लगातार वाहन चोरी जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। ये सभी आरोपित चोरी के वाहनों को उत्तरप्रदेश में बेच देते थे। अरेस्ट किए गए दोनों गिरोह के आरोपितों से चोरी की गई कुल 12 मोटर साईकिलें, 6 स्कूटी व 1 ऑटो रिक्शा सहित कुल 19 वाहनों को पुलिस टीम ने बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज निरीक्षक नरेन्द्र चौहान, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-17 की टीम ने प्रीतपाल सांगवान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, गुरुग्राम की देखरेख में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय बदमाशों पर नकेल कसते हुए बङी कामयाबी हासिल की है। निरीक्षक नरेन्द्र चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदातों के अन्जाम देने मे सक्रिय अलग-अलग 2 गिरोह के कुल 5 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए दोनों गिरोह में से पहले गिरोह के 3 शातिर आरोपितों को ईफ्को चौक, गुरुग्राम से और दूसरे गिरोह के 2 शातिर आरोपितों को नजदीक कृष्ण मंदिर, गाँव झाङसा, गुरुग्राम से अरेस्ट किया हैं।

अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मोहित, निवासी मकान नं. 23, गली नं. 02, खाण्डसा, सैक्टर-37, गुरुग्राम, उम्र 37 वर्ष, सचिन निवासी गाँव उमरी, थाना चन्दोश, जिला अलीगढ, उत्तर-प्रदेश, हाल किराएदार खाण्डसा, जिला गुरुग्राम, उम्र 21 वर्ष, गौरव,निवासी गाँव उमरी, थाना चन्दोश, जिला अलीगढ, उत्तर-प्रदेश, हाल किराएदार खाण्डसा, जिला गुरुग्राम, उम्र 21 वर्ष, वसीन, निवासी गाँव रायपुर, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम, उम्र 19 वर्ष, अतुल राघव, निवासी गांव खेङला, थाना सदर सोहना , जिला गुरुग्राम, उम्र 21 वर्ष हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

