Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल–2026 में देश-विदेश के नामचीन कलाकारों की होगी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लोकल टू ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत की पहचान’ थीम के साथ आयोजित होने वाले 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल–2026 में इस वर्ष शिल्प और संस्कृति के साथ-साथ संगीत, नृत्य, लोककला, हास्य और सूफी रंगों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्याएँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के दौरान 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन मुख्य चौपाल एवं महा स्टेज पर देश के ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों, शास्त्रीय गायकों, बॉलीवुड सिंगर्स, सूफी बैंड्स, हास्य कलाकारों और नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।मेले के उद्घाटन दिवस 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुप्रसिद्ध कलाकार संजय शर्मा द्वारा क्यूरेटेड ओपनिंग डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत की जाएगी। इसी दिन लोकगायक सौरव अत्री तथा विश्वविख्यात सारंगी वादक कमल सबरी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

1 फरवरी को पद्मश्री लोक गायक महावीर गुड्डू, 2 फरवरी को प्लेबैक सिंगर एवं रियलिटी शो विजेता हेमंत बृजवासी, 3 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर तरन्नुम मलिक, 4 फरवरी को ओडिशा से प्लेबैक सिंगर सुस्मिता दास एवं हरियाणवी गायक विकास सैनी, 5 फरवरी को इंडियन आइडल विजेता सलमान अली, 6 फरवरी को पॉप-सूफी म्यूजिक बैंड स्वरिज़्म (दिल्ली), 7 फरवरी को गायक नवीन पुनिया एवं प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन अमित टंडन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।8 फरवरी को जादूगर सी.पी. यादव तथा प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान, 9 फरवरी को पद्मश्री सम्मानित गायक कैलाश खेर एवं शास्त्रीय गायक कशिश मित्तल, 10 फरवरी को हास्य कवि सम्मेलन (मनीष सिंह एवं समूह), 11 फरवरी को कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा तथा राजस्थान का प्रसिद्ध डेजर्ट सिम्फनी लोक कलाकार समूह, 12 फरवरी को पंजाबी गायक अशोक मस्ती, 13 फरवरी को अभिनेता एवं गायक अनुज शर्मा, 14 फरवरी को शायरी एवं स्टैंड-अप कॉमेडी शो, जबकि 15 फरवरी 2026 को समापन दिवस पर सुप्रसिद्ध तबला वादक पं. सुभाष घोष का शास्त्रीय फ्यूज़न बैंड परफॉर्मेंस तथा संजय शर्मा द्वारा क्यूरेटेड क्लोज़िंग डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत की जाएगी।सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट फेस्टिवल की ये सांस्कृतिक संध्याएँ मेले को केवल एक शिल्प प्रदर्शनी ही नहीं, बल्कि भारत की जीवंत लोक-संस्कृति, संगीत और कला का उत्सव बनाती हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग के अनुसार, इन प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों का मनोरंजन होगा, बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों को भारत की सांस्कृतिक विविधता को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा।हरियाणा पर्यटन विभाग ने आमजन, कला प्रेमियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सूरजकुंड मेले की इन रंगारंग सांस्कृतिक संध्याओं में सहभागी बनकर इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव का भरपूर आनंद लें।

Related posts

फरीदाबाद: सार्वजनिक भूमि/पार्कों पर बने अवैध धार्मिक निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कच्ची शराब बनाकर दिल्ली सप्लाई करने वाले आरोपी को थाना सूरजकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समयावधि तय की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x